भगवंत मान और केजरीवाल बताये पंजाब में कानून व्यवस्था क्यों खस्ताहाल, महिलाओं के खातों में कब आयेंगे पैसे – चुग

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेन्द्र राणा:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब प्रदेश संगठन कि बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “नई राजनीति” के दावे करने वाली आप और केजरीवाल, कांग्रेस परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाली राजनीति के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए-कांग्रेस की सरकारों में प्रधानमंत्री के ऊपर एक “सुपर पीएम” हुआ करते थे, ठीक उसी तरह दिल्ली और पंजाब कि सरकार में मुख्यमंत्रियों के ऊपर एक “सुपर सीएम” मौजूद है।

चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के वादे केवल जनता को गुमराह करने के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में अविश्वनीयता का सबसे बड़ा संकट अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने पैदा किया है।

चुग ने जोड़ा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए। यमुना की सफाई, दिल्ली की हवा सुधारने, सीसीटीवी लगाने, पंजाब कि बहन बेटियों को प्रत्येक माह 1000 रुपया, बिजली के तार सुधारने और शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के वादे केवल कागजों पर रहे। आप के दिल्ली के 11 वर्षों के शासनकाल में न स्वास्थ्य सेवाएं सुधरीं, न गंदगी कम हुई, न झुग्गियों में रहने वालों की स्थिति बदली, और न ही कच्ची कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गईं।

चुग ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर बड़ा नेता भ्रष्टाचार, हवाला, माफिया से सांठगांठ और घोटालों में लिप्त है। उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शराब घोटाले में जेल गए, जबकि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हवाला मामले में जेल की हवा खा चुके हैं।

चुग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के करीबी अमानतुल्लाह खान वक्फ बोर्ड घोटाले में, नेता नरेश बाल्यान माफिया से सांठगांठ में, और जितेंद्र सिंह तोमर डिग्री घोटाले में जेल जा चुके हैं। यही नहीं, पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार और कुशासन का उदाहरण पेश कर रही है, आज पंजाब में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है आये दिन पंजाब में थानों पर हमले हो रहे हैं ये सब भगवंत मान की नालायकी और कुप्रबंधन का नतीजा है।

चुग ने कहा कि जनता अब अरविंद केजरीवाल की सच्चाई को समझ चुकी है और आम आदमी पार्टी की नई राजनीति का भ्रम भी टूट चुका है, उन्होंने दिल्ली की जनता से आह्वान किया कि वह अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे वादों से सतर्क रहें और सही निर्णय लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *