शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) को अब प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिपा के 50 वर्ष पुरे होने के मौके पर इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह एक ऐसी शख्सियत थी जिन्होंने उस समय देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला जब देश बदहाली के दौर में चल रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दृष्टिबाधित बच्चों की मासिक पेंशन को बढ़ाने का भी ऐलान किया।
वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकारों की देनदारियां चुकाने के लिए वर्तमान सरकार को कर्ज पर कर्ज लेना पड़ रहा है जिसके चलते हमने भी अपने 2 साल के कार्यकाल में अब तक 28 हजार करोड़ का कर्ज़ पुरानी सरकार की देनदारियां और ब्याज चुकाने के लिए ले लिया है। हर सरकार को प्रदेश हित की ओर कार्य करना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा हो सके लेकिन पूर्व सरकार ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया हमारी सरकार इस और कार्य कर रही है ताकि हिमाचल प्रदेश 2032 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बन सके।
