दिल्ली से शिमला लौटीं प्रतिभा सिंह, वापसी के बाद कांग्रेस में हलचल, नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा तेज

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के बाद वापस शिमला लौट आई हैं। बुधवार देर शाम वह शिमला पहुंचीं। वीरवार सुबह वह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचीं। यहां पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश के ताजा राजनीतिक मसलों पर चर्चा की। वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर भी उनका फीडबैक लिया। कई नेताओं ने प्रतिभा सिंह के साथ मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर प्रक्रिया जारी है।

प्रस्तावित नामों पर विस्तृत चर्चा की गई

प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर उनसे सुझाव लिए। बीते सोमवार को प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *