हिमाचल। में जानलेवा हुई ठंड, एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला के मशोबरा में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शिमला में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह एक बूढ़ा आदमी था कुछ दिन पहले ही मशोबरा की पंचायत चैड़ी के गांव मूंगर के आसपास घूम रहा था। इस दौरान वह खुले में ही सो रहा था। इस वजह से उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मशोबरा की ग्राम पंचायत चैड़ी के प्रधान ने पुलिस को गांव मूंगर में अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन से जांच अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पूछताछ के दौरान ग्राम मुंगर में करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। इसमें पता चला है कि अज्ञात बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से ग्राम मूंगर के पास घूम रहा था और खुले में सो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *