अनुबंध कर्मचारी दो साल में होंगे नियमित, अधिसूचना जारी

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); हिमाचल प्रदेश सरकार ने जेसीसी बैठक में अनुबंध कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों व अंशकालिक कर्मियों  को लेकर लिए फैसलों की अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण सेवाकाल तीन से घटाकर दो साल करने करने का फैसला लिया गया है।

ऐसे में सभी विभागाध्यक्षों को 30 सितंबर 2021 को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह  दैनिक वेतनभोगियों का सेवाकाल पांच से घटाकर नियमितीकरण की अवधि चार साल कर दी गई है।

30 सितंबर 2021 को चार साल पूरे करने वाले इन कर्मियों को नियमित करने को कहा गया है। सरकार ने अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाने की पॉलिसी भी अधिसूचित कर दी है। सभी विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल भी एक साल घटा दिया गया है। अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल आठ से सात वर्ष किया गया है। 30 सितंबर सात वर्ष की सेवा पूरी करने वाले ऐसे कर्मचारी दैनिकभोगी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *