तापमान में आने लगी गिरावट, 11 को करवट बदल सकता है मौसम

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: नवम्बर माह के बढ़ने के साथ-साथ अब तापमान में भी हल्की गिरावट आने लगी है। अधिकतम तापमान अब सिर्फ ऊना में ही 30 डिग्री से पार चला हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान ताबो के बाद अब कुकुमसेरी में माइनस में चला गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान ऊना में 30.2 डिग्री रहा , जबकि न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 1.7 और कुकुमसेरी में माइनस 0.4 डिग्री चला हुआ है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बिलासपुर में बहुत घना कोहरा, सुंदरनगर में मध्यम कोहरा और मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा। राजधानी शिमला का मौसम गुरुवार को दिनभर साफ बना रहा और यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड किया गया है। राज्य में सुबह व शाम को ठंड बढ़ गई है और मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा मार्गों पर पानी जमना शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन 10 नवम्बर तक प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा, लेकिन 11 नवम्बर को मौसम करवट बदल सकता है और हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे हिमालयी रेंज के पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर वर्षा व हिमपात होने के आसार हैं, लेकिन 12 व 13 नवम्बर को फिर से मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *