बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के आह्वान पर आज शिमला और हिमाचल के बिभिन्न जिलों में महँगाई के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए और हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी दिए।

प्रदेश में जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी तब इन्होंने प्रदेश की महिलाओ से बायदा किया था कि आप हमें सत्ता में लाये हम महंगाई को लगाम लगाएंगे लेकिन आज महँगाई अपनी चरम सीमा पर पंहुच गई है आज गैस सिलिंडर 1050 का हो चुका है और उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी कंही 31 रुपये ही आ रही है ।

धरने को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि डिपुओं में सरकार जो राशन वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन मुहैया करा रही है उसके दाम आज बाजार के भाब हो गए है खाना पकाने के तेल के दाम आज उचित मूल्य की दुकानों में 158 प्रति लीटर हो गया है जबकि बाजार में इसका मूल्य 235 रुपये प्रति लीटर है यह सरकार महिलाओ को सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखना चाहती है।

धरने को संम्बोधित करते हुये महिला समिति की सदस्य और मिड डे मील की राज्य सचिव हिमी ने कहा कि आज जो औरते आउटसोर्स पर काम कर रही है उनका जीना भी बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया सरकार उनके लिए कोई नीति तक भी नही बना रही है।

धरने में राज्य अध्यक्ष रीना सिंह भी शामिल रही इनके अतिरिक्त सीमा चौहान रजनी, दीपा,शारदा, चंदा,शांति,आशा,भावना,गुरदीप,रेणु जसवाल,अंजु, सुनीता ,चंद्र कान्ता, मीरा ,नीतू, सीता देवी आदि अनेक महिलाये शामिल रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *