शिमला, सुरेन्द्र राणा: दिवाली के लिए पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने स्थान निश्चित किए हैं। आइस-स्केटिंग रिंक शिमला, बालूगंज खेल मैदान, छोटा शिमला की ओर पीडब्ल्यूडी पार्किंग से आगे संजौली, खलीनी बाईपास, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ग्राउंड समरहिल शिमला, छोटा शिमला, कसुम्पटी और अन्य स्थानों पर स्थान निश्चित किए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की बात कही हैं।
जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि पटाखे जलाने के लिए रात्रि आठ से दस बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सभी इस निश्चित समयावधि में ही पटाखे जलाएं।
उन्होंने बताया कि प्रदूषण न फैले इसके लिए सभी विक्रेता ग्रीन पटाखे ही बेच रहे हैं। जो निर्धारित नियमों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पटाखों को बिक्री के लिए स्थान निश्चित हैं केवल चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचे जा रहे हैं। पटाखों वाले स्थानों पर अग्निशमन की गाड़ियां सहित अन्य प्रबंध किए गए है ताकि कोई हादसा पेश न आए।
