कांगड़ा(सुरेन्द्र राणा) कांगड़ा में आयोजित हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज (महिला) बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आज हिमाचल बास्केट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला DAV कांगड़ा और ऊना के मध्य खेला गया। जिसमें कांगड़ा की टीम विजेता व ऊना की टीम उपविजेता बनी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
