शिमला, सुरेंद्र राणा: देवभूमि संघर्ष समिति ने बाहरी राज्यों से आए मुस्लिमों का आर्थिक बहिष्कार किया शुरू, संजौली शहर में लगाए सनातन सब्ज़ी वाला के बोर्ड।
संजौली अवैध मस्जिद मामले को लेकर आए फैसले के खिलाफ जहां ऑल हिमाचल मुस्लिम संगठन ऊपरी अदालत में जाने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली बाजार में बाहरी राज्यों से आए मुस्लिमों का आर्थिक बहिष्कार करना शुरु कर दिया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली शहर में हिंदुओं के प्रतिष्ठानों में सनातन सब्जी और दुकान वाला नाम की पटिकाएं लगाई और बाहरी राज्यों से आ रहे मुस्लिमों का आर्थिक बॉयकॉट करने की बात कही।
