लुधियाना ब्लास्ट में केंद्र का बड़ा फैसला,केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू बोले- कोर्ट कॉम्प्लेक्स धमाके की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन होगी

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा);  लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम धमाके की केंद्र और पंजाब सरकार की एजेंसियों जॉइंट इन्वेस्टिगेशन करेगी। शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने यह बात कही। इससे पहले उन्होंने लुधियाना में धमाके का जायजा लेकर अफसरों से रिपोर्ट भी ली।

उन्होंने पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के इसे ड्रग माफिया से जोड़ने, डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के बाहरी ताकतों और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के एक धर्म को डराने से जोड़ने के बयान पर कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। जब ऐसी घटना हुई हो तो हमें कोई दूसरा मुद्दा नहीं उठाना चाहिए। खासकर ऐसे वक्त में राजनीति सबसे आखिर में होनी चाहिए।

देश भर में अदालतों की सुरक्षा रिव्यू कर रहे
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि देश भर में अदालतों की सुरक्षा को रिव्यू किया जा रहा है। इस मामले में पहले ही हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुवाई में कमेटी बनी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की कमेटी मीटिंग कर रही है। वह इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से भी मिलेंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश और राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के चेयरमैन विजय सांपला भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *