अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के छुटभैया नेता कर रहे राहुल गांधी पर टिप्पणी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस आग बबूला हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा और अन्य दलों के छुट भैया नेता अपनी कुर्सी बचाने और पार्टी हाई कमान के नेताओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी पर अभद्र और गैर जिम्मेदाराना बयां दे रहे हैं जिसका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी संज्ञान लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में मज़बूत हुई है जिससे भाजपा बौखलाहट में आ गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेता कुर्सी की खातिर सिद्धांतों का बलिदान कर रहे हैं और राष्ट्रीय नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही है।

इस तरह की ब्यान बाजी से लोकतंत्र को मजबूती नहीं मिल सकती जबकि एक ओर राहुल गांधी ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा की ना कि पीएम का पद पाने के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नवनीत सिंह बिट्टू के इस बयान की कड़ी निंदा करती है।

सीएम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस तरह के बयान बाजी व नेताओं लगाम लगाने की सलाह दी है। केंद्र सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा के कुछ नेता इस तरह की ब्यान बाजी कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस बलिदानों की पार्टी है और इस तरह से राष्ट्रीय नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतंत्र की मर्यादा के विरुद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *