शिमला में महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान की शुरुआत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: महिला कांग्रेस आज अपना 40 वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जैनब चंदेल ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री मोदी के बीते दिन चुनावी जनसभा के दौरान हिमाचल की कांग्रेस सरकार की गारंटीयों और आर्थिक स्थिति को लेकर साधे गए निशाने पर पलटवार करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा चुनावों के समय ऐसी बयानबाजी करती हैं। दस साल से बीजेपी सत्ता में हैं पंद्रह लाख आये क्या? काला धन लाने की बात कही थी लेकिन नहीं ला पाए। प्रधानमंत्री क्यों मणिपुर नहीं गए। उन्होंने कहा महिला सुरक्षा पर बीजेपी पूरी तरह फेल हुई है। पीएम राजनीतिक बातें करते हैं चुनाव के बाद सारे मुद्दे गौण हो जाते हैं।

वन्ही जैनब चंदेल ने बताया कि कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत आज दिल्ली में अलका लांबा ने की है , वंही हिमाचल में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत की हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना की थी। उन्हें भी आज याद किया जा रहा है। कांग्रेस हमेशा महिलाओं के लिए काम करती रही हैं। महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण की बात हो या महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक उठान की हो। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान ब्लॉक और गाँव स्तर तक ले जाया जाएगा ताकि अधिक महिलाओं को जोड़ा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *