दिल्ली में क्रिसमस-नए साल के जश्न पर ओमिक्रोन की गाज, नियमों में सख्ती

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क; ओमिक्रोन का खतरा सिर पर आ चुका है. ओमिक्रोन की चिंताओं के बीच पीएम मोदी आज समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं. वहीं दिल्ली में लगातार बढ़ते केस के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समीक्षा बैठक करेंगे. सवाल ये है क्या देश फिर से कोरोना पर सख्त नियमों की तरफ बढ़ेगा या सरकार ओमिक्रोन से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन नीति में बदलाव लाएगी.

ओमिक्रोन से पैदा हुई चिंताओं के बीच पीएम ने कल ही अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम में कोरोना को लेकर चिंता जताई है. प्रधानमंत्री ने कहा, “हम ऐसे समय में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं जब पूरी दुनिया कोविड संकट से गुजर रही है और हम भी इससे अछूते नहीं हैं, संकट ने हम सभी को नया सबक सिखाया है और मौजूदा ढांचे को तोड़ दिया है.”

ओमीक्रोन के खतरे के बीच दिल्ली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न पर बैन लगा दिया गया है. रेस्तरां और बार का संचालन नियमों के अनुसार चलता रहेगा. विवाह से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति होगी. डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, ‘सभी सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक/धार्मिक/त्योहार संबंधी सभाएं दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रतिबंधित हैं. सभी जिला मजिस्ट्रेट और डीसीपी यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्रिसमस या नए साल का जश्न मनाने के लिए कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम/सभा/सभा नहीं हो.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *