बयानों को लेकर चर्चा में सांसद कंगना की जेपी नड्डा से मुलाकात, मिली नसीहत

Spread the love

दिल्ली: पहले किसान आंदोलन और फिर जातिगत जनगणना को लेकर दिए बयानों पर बालीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रणौत विवादों में बनी हुई हैं। इसी बीच गुरुवार को कंगना ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने कंगना से कहा कि अगर आपको बातें करनी हैं, तो अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में बात करनी चाहिए। वहां की समस्यों के बारे में बात करें, लेकिन ऐसी बातें जोकि नीतिगत मुद्दे हैं और जिन पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व में फैसला होता है या ऐसे मुद्दे जो कहीं न कहीं सरकार से जुड़े होते हैं, उन बातों या उन मुद्दों पर आप बयान न दें। आप सांसद जरूर हैं, लेकिन नीतिगत मामलों पर आप अधिकृत नहीं है और न ही आपको इन पर बोलने की अनुमति है।

जाहिर है कि भाजपा कंगना के बयान को लेकर अपना नफा-नुकसान देख रही है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कंगना कह रही हैं कि देश में जातिगत जनगणना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। कंगना के इस बयान को कांग्रेस ने भाजपा की सोच बताया है और कहा है कि भाजपा जातिगत जनगणना के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *