शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला के जुब्बल में स्विफ्ट कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार कार सड़क से अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरी जिससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।
हादसा जुब्बल तहसील के अंटी के पास हुआ है जिससे गाड़ी सवार झाल्टा निवासी सुशील कपरेटा उनकी पत्नी और बेटी की दुखद मौत हो गई है।
