आम आदमी पार्टी का शिमला में बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आम आदमी पार्टी आज बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है।शिमला में भी आम आदमी पार्टी ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप का आरोप है कि केंद्र सरकार षड्यंत्र के तहत पार्टी के नेताओं को जेल में डाल रही है।

आम आदमी पार्टी हिमाचल के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है जिनसे चुनाव हारने का डर हो उन सभी को जेल के अंदर डाल दिया जाता है। जेल में भी आम लोगों की तरह उनके साथ व्यवहार नहीं किया जा रहा है। अरविन्द केजरीवाल झूठे केस में अंदर रखना ही है तो अन्य कैदियों की तरह रखा जाए उनकी जान के साथ खिलवाड़ न किया जाए। अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल घट रहा है। लेकिन उन्हें इलाज नही दिया जा रहा है उनकी हत्या की साजिश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *