मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दोनों राज्यो के टैक्सी यूनियन के साथ की बैठक, विवाद को खत्म करने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी का किया गठन।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पंजाब और हिमाचल की टैक्सी यूनियन का विवाद खत्म करने के लिए मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में हिमाचल और पंजाब की टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को सचिवालय में हुई जिसमें दोनों टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपने पक्ष रखे और आपसी समन्वय बनाने को लेकर दोनों राज्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। कमेटी में दोनों राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और यदि कोई भी टैक्सी चालक किसी को भड़काने के साथ कोई वीडियो वायरल करता है तो तो उस पर यह कमेटी संज्ञान लेगी। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सभी टैक्सी यूनियन को आपस मे तालमेल बनाने को कहा। इसके अलावा निजी गाड़ियों को टैक्सी के रूप में चलाने का मामला भी यूनियन ने मंत्री के समक्ष उठाया।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चंडीगढ़ और हिमाचल की टैक्सी यूनियन का आपसी विवाद चल रहा था इसको देखते हुए आज यहां पर सभी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है और उनकी बातों को सुना है और आपसी तालमेल बनाने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेंटी का गठन करने की सहमति बनी है। इसके अलावा गाड़ियों का भी टैक्सी के रूप में प्रयोग करने के मामले को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ओर ऐसे लोगो पर सरकार सख्ती से पेश आएगी और चालान ही नही बल्कि गाड़ी भी जफ्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ टैक्सी चालकों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ भी यूनियन को कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से जो टैक्सी चालक और पर्यटक आते हैं वह हिमाचल के अतिथि हैं उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्हें हिमाचल में सुरक्षा दी जाएगी ताकि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

वही आल हिमाचल देवभूमि टैक्सी यूनियन के सचिव नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यूनियन के विवाद को पंचायती राज मंत्री के समक्ष उठाया गया तो उनके द्वारा इस विवाद को सुलझाने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी राज्यों की टैक्सी यूनियन आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे ताकि प्रदेश में भी पर्यटन को बढ़ावा मिले।

वही ट्रांसपोर्ट एकता पंजाब के सोहन सिंह नाभा ने हिमाचल सरकार के इस पहल का स्वागत किया और कहा कि अब विवाद खत्म हो गया है और जो भी टेक्सी चालक इस तरह की वीडियो वायरल करता है उस पर कार्यवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा हिमाचल सरकार से भी टैक्सी चालकों की सुरक्षा देने की मांग की गई है ओर कुछ टैक्स को लेकर भी बाते थी उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *