चढ़ूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी,117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी बना ली है। मिशन 2022 की पंजाब से शुरूआत है। इसकी घोषणा चंडीगढ़ में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की। चढ़ूनी ने कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है। भाजपा पांच प्रदेशों में चुनाव जीतती है तो भाजपा बिल वापस लाएगी। ऐसी कोई संभावना नहीं है। फिर वापस लाएगी तो किसान लड़ने के लिए तैयार है। पंजाब में हमारा गठबंधन किसी के साथ नहीं है। 117 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है।

चढूनी ने कहा कि किसान, मजूदर और व्यापारी को एकजुट होना पड़ेगा। पंजाब में नौजवान परेशान है। जिन अंग्रेजों को निकाला था, हमारा युवा उन्हीं अंग्रेजों के पास जा रहा है। पंजाब के अंदर कारोबार और रोजगार नहीं है। हर संभंव प्रयास करेंगे कि पंजाब में हर व्यक्ति को रोजगार मिलें। कृषि में बड़े बदलाव की जरूरत है। खेती की विदेशों में डिमांड हो सकती है। पैदा करने से लेकर उपभोक्ता तक का कारोबार किसान के पास होगा। ऐसी खेती की जाएगी, जिसके विदेशों में डिमांड हो। अफीम की खेती शुरू करें तो पंजाब उन्नति कर सकता है। अफीम नशा नहीं है, कमाई भी है। इसे हंसी में ना लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *