भारी बारिश के चलते 6 मंजिला इमारत गिरी

Spread the love

सूरत। गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सचिन पाली इलाके में 6 मंजिला इमारत गिर गई है। घटना में 15 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर फायर और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह एक पुरानी इमारत थी।

घटना की जानकारी के मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. गिरी हुई इमारत का मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी थी और जर्जर हो गई थी। इमारत गिरने का मुख्य कारण भारी बारिश बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *