बिंदल बोले देहरा के विकास के लिए दें भाजपा का साथ

Spread the love

कांगड़ा: बीजेपी अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को देहरा बाजार में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में दुकानदारों सहित आम लोगों से भी भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए वोट मांगे। डा. बिंदल ने इस दौरान लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने के आग्रह किया, ताकि देहरा का सही मायने में विकास हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के चलते भाजपा प्रत्याशी केंद्र की मदद से देहरा में हर क्षेत्र में विकास करवाने में कामयाब होंगे। उन्होंने लोगों से होशियार सिंह को जीत दिलाने के लिए लोगों से उनके पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर उनके साथ देहरा भाजपा मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. बिंदल ने गुरुवार को भी भाजपा प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे थे।

देहरा पंहुचने पर प्रदेश भाजपा प्रभारी का स्वागत
देहरा — हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी श्रीकांत शर्मा का देहरा पंहुचने पर प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने स्वागत किया। इस दौरान डा. बिंदल ने उन्हें मां श्री चिंतपूर्णी जी की तस्वीर भेंट की। उन्होंने प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर श्रीकांत शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा में एक नए जोश का सृजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *