Sunday, July 7, 2024
Homeराज्यशिमला को जाम से नहीं मिल रही निजात, 20 मिनट के सफर...

शिमला को जाम से नहीं मिल रही निजात, 20 मिनट के सफर में लग रहे एक से डेढ़ घंटे

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला शहर में ट्रैफिक व्यवस्था हाल बेहाल हो चुकी है। ट्रैफिक के नए-नए प्लान बनाने के बाद भी जाम की समस्या से राहत नहीं मिल रही है। टूटू से  बस स्टैंड तक लोगों को पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे। लग रहे।  शहर में आए दिन लग रही वाहनों की कतारों से हर कोई परेशान हो रहा है। कभी वीआईपी के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाता है तो कभी जाम से लोग बेहाल हो रहे हैं।

शहर में आए दिन लग रहे जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला मात्र नाम की स्मार्ट सिटी बनकर रह गया है। शिमला में लग रही वाहनों की लंबी कतारें लगने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों भी परेशान है। जाम की समस्या से लोग देरी से अपने गंतव्य पहुंच रहे हैं।

स्कूली बच्चे भी सुबह देरी से और शाम को भी काफी लेट घर पहुंच रहे हैं। शहरवासियों को 15 से 20 मिनट के सफर में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है।

शहर में वाहन रेंग रेंग कर चलते हुए नजर आए। आलम यह है कि पूरा शहर अब जाम में फंस गया है। यहां तक कि राहगीरों को भी अब चलना मुश्किल हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

132062
Views Today : 396
Total views : 448454

ब्रेकिंग न्यूज़