पंजाब में तस्करों की 200 करोड़ की संपत्ति जब्त

Spread the love

पंजाब, सुरेंद्र राणा: पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान चंडीगढ़ मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाया जा रहा है। इसमें नशे के हॉटस्पॉट इलाकों को कवर किया जा रहा है। एक साल में पुलिस ने पूरे पंजाब में 356 बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे के अवैध कारोबार से 250 लोगों की बनाई गई संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह दावा स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि अब तक नशा तस्करों की 200 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। राज्य में नशे के चक्र को खत्म करने के लिए अब पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मिलकर काम करेंगे।

इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर किए हैं। अब जैसे ही कोई नशा तस्कर पुलिस द्वारा काबू किया जाएगा, तो राजस्व विभाग द्वारा पहल के आधार पर उसकी संपत्ति का रिकार्ड पुलिस को मुहैया करवाया जाएगा। फिर पुलिस की तरफ से सात दिन में उसकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा पुलिस की तरफ से पाकिस्तान से लगते पंजाब के बार्डर पर भी फोकस किया जा रहा है। पुलिस की तरफ से वहां पर कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस पर बीस करोड़ रुपए की लागत आएगी। पहले चरण में फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर के गांवों में 575 स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि विलेज डिफेंस कमेटियां पहले से ही काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *