हिमाचल सरकार को राज्यपाल शुक्ल की फटकारः कहा- योग दिवस पर उदासीन रवैया असहनीय; हर चीज को राजनीति से जोड़ना गलत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रदेश सरकार का रवैया असहनीय है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं करेंगे।

शिव प्रताप शुक्ल ने कहा- हर चीज को राजनीति से नहीं तोलना चाहिए, जो प्रदेश नहीं तोलना चाहिए, जो प्रदेश सरकार ने किया है। योग आज 138 से 140 देशों में मनाया जा रहा है। मगर हिमाचल में कोई मंत्री, विधायक और शहर के मेयर भी राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इससे शिव प्रताप शुक्ल नाराज हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *