बिलासपुर कोर्ट के पास चलीं गोलियां, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी घायल

Spread the love

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया। डीएसपी मदन धीमान मामले की छानबीन कर रहे हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। आरोपी को करीब डेढ़ माह पहले ही मारपीट मामले में जमानत मिली थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पटियाल पर गोली चलाई। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और एक भाग गया है। गोलियों से गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *