शिमला के चौपाल में 11 स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; शिमला जिला के चौपाल में 11 स्कूली बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है जिसमें एक दुकानदार पर बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन कमेटी की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को शिमला के साथ लगते घन्नाहट्टी से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि आरोपी दुकानदार आपराधिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है और पहले भी हत्या मामले में सजा काट चुका है। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी चौपाल को मामले की आगामी जांच सौप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *