हिमाचल में हार के कारण जानेगी फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी: कांग्रेस हाईकमान ने पुनिया और रजनी पाटिल को सौंपा जिम्मा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में कांग्रेस की चारों लोकसभा सीटों पर करारी हार हुई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की खराब परफॉर्मेंस व हार के कारणों का पता लगाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो सदसीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी गठित की है।

AICC ने सीनियर कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया और रजनी पाटिल को हिमाचल म हार के कारणों का पता लगाने का जिम्मा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों कांग्रेस नेता जल्द हिमाचल का दौरा करके चारों लोकसभा क्षेत्रों में जाकर हार की वजह जानेंगे। इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ साथ आम जनता की भी राय पूछेंगे। इसके आधार पर पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *