उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, डिपुओं में रिफाइंड तेल हुआ सस्ता

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को इस माह यानी जून माह में रिफाइंड तेल सात रुपए सस्ता मिलेगा। बीते माह जहां डिपुओं मेें रिफाइंड 104 रुपए दाम थे वहीं जून माह में दामों में कटौती हुई है। बाजारों में दाम गिरने से डिपुओंं में भी तेल के दामों में गिरावट आई है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वहीं सरसों के तेल के दामों में गिरावट नहीं आई है। सरसों का तेल पहले की तरह 110 रुपए डिपुओं में मिलेगा। बीते छह माह में रिफाइंड के तेल में पहली बार इतनी गिरवाट दर्ज की गई है।

इससे पहले इतनी गिरावट नहीं दर्ज की थी। प्रदेश के कई डिपुओं में रिफाइंड तेल सप्लाई की नई सप्लाई पहुंच गई है। जिन डिपुओं में ये सप्लाई नहीं पहुंची है, उन डिपुओं में पर भी जल्द ही ही सप्लाई पहुंचेगी। वहीं, डिपो संचालकों का कहना है कि ये गिरवाट इस लिए भी दर्ज की गई है क्योंकि डिपुओं में रिफाइंड तेल की अधिक मांग भी नहीं है।

अधिकतर उपभोक्ता सरसों को तेल की डिमांड करते हैं। वह उपभोक्ता जो रिफाइंड प्रयोग करते है, उन्हें यह बाजार से सस्ती दर पर मिलेगा। बाजार में भी रिफाइंड 130 से 135 रुपए तक उपलब्ध है। इसे अतिरिक्त डिपुओं मेें आटा व चावल के कोटे में भी कोई अंतर नहीं आया जा है। बीते माह की तरह जून माह में भी आटा 14 किलो व चावल छह किलो मिलेंगे। शादी के लिए ब्लक में खरीद सकेंगे तेल डिपुओं रिफाइंड व सरसों को तेल सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रहा है। इसके आलावा राशन डिपुओं से उपभोक्ता ब्लक में भी रिफाइंड व सरसों का तेल डिपो दरों पर खरीद सकेंगे। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में घोषणा की थी कि उपभोक्ताओं को शादी सहित घरों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजनों के लिए डिपुओं में सस्ती दरों पर ब्लक में तेल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *