विदेशी महिला ने धर्मशाला के युवक पर लगाए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप

Spread the love

धर्मशाला: पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत एक विदेशी महिला ने भागसूनाग के स्थानीय युवक पर शादी देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। शादी से इंकार करने पर पीड़ित विदेशी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पोलैंड की रहने वाली एक विदेशी महिला 20 मई से भागसूनाग क्षेत्र में रह रही थी। भागसूनाग में रहने के दौरान विदेशी महिला एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान यह बातचीत इतनी बढ़ गई कि शादी तक पहुंच गई।

अब युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर महिला ने युवक के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाते हुए शारीरिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर मैक्लोडगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विदेशी महिला के मेडिकल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *