अनुराग ठाकुर बोले पार्टी में कार्यकर्ता स्थाई दायित्व होता रहता है बदलाव

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:चार लोकसभा सीट और दो विधान सभा सीट जीतने पर भाजपा प्रदेश में काफी खुश नज़र आ रही है हालांकि चार विधान सभा सीट पर भाजपा को हार का सामना भी करना पड़ा है जिसके बाद भाजपा चुनावी नतीजों पर मंथन करने में जुट गई है।

शिमला में पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और उपचुनाव में हार के कारणों पर मंथन भी किया। साथ की आगामी तीन विधान सभा उप चुनाव में जीत को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें। बैठक को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को हिमाचल में चारों सीट पर जीत मिली है और 68 में से 61 विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को लीड मिली है। दो विधान सभा उप चुनाव भी भाजपा जीती है।

कोर ग्रुप ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और जेपी नड्डा को मंत्री बनने पर बधाई भी दी।

वहीं हमीरपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के लिए शिमला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने उनको बहुत कुछ दिया है।5 बार सांसद, युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री सहित कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां पार्टी ने दी है और पार्टी में कार्यकर्ता हमेशा रहता है जबकि दायित्व बदलता रहता है। पार्टी जो भी आदेश करेगी वो एक कार्यकर्ता के रूप में उसे निभाएंगे।

दस वर्षों में मोदी सरकार ने हिमाचल को बहुत कुछ दिया है अब हिमाचल से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बड़ा मंत्रालय दिया है जिससे प्रदेश का विकास आगे बढ़ेगा। 4 लोकसभा व 3 राज्यसभा सांसद उनके साथ प्रदेश का विकास करने में सहयोग देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *