पंजाब में कांग्रेस-आप, भाजपा साफ

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के चुनावों में कांग्रेस ने सात, आम आदमी पार्टी ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक, निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जीत अर्जित की है। गठबंधन की राह छोडक़र अकेले मैदान में उतरी भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। जालंधर से कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की। चन्नी ने कुल 3,90,053 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी रिंकू को 1,75,993 वोट से हराया। आप का दामन छोडक़र भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू को भारी हार का सामना करना पड़ा। पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चन्नी ने जीत दर्ज की।

आप के पवन कुमार टिनू यहां तीसरे और शिअद के मोहिंदर सिंह केपी चौथे स्थान पर रहे। लुधियाना से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने जीत दर्ज की। राजा वडि़ंग ने 3,22,224 वोट पड़े। वडि़ंग का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के साथ था। वडि़ंग ने बिट्टू को 20,942 वोट से हराया। बिट्टू लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का दामन छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *