आ गए एग्जिट पोल, बीजेपी को फायदा, जानिए क्या कहता है पंजाब दस्तक का एक्जिट पोल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर 7वें और आखिरी चरण में 1 जून की शाम 6 बजे वोटिंग पूरी हो गई। नतीजे 4 जून को आएंगे। अब एग्जिट पोल की बात करें तो इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स के अनुसार, भाजपा को सभी 4 लोकसभा सीट मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे के अनुसार भाजपा 3 सीट जीत सकती है। वहीं एक सीट कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के अनुसार भाजपा को 3-4 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल रही है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार हिमाचल में सभी सीटें भाजपा जीत सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को 3-4 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल रही है।

टाइम्स नाऊ नवभारत के अनुसार भाजपा को 3 और कांग्रेस को एक सीट मिल रही है। एबीपी सी वोटर के अनुसार, भाजपा को 3 और कांग्रेस को एक सीट मिल रही है।

वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के मंडी सदस्य सीट से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कड़ी टक्कर दी। दोनो के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया हैं। कांग्रेस इस सीट पर कुछ मजबूत जरूर आ रही हैं। बन्ही शिमला सीट पर बीजेपी के सांसद सांसद के खिलाफ नाराजगी विनोद सुल्तानपुरी के दिल्ली के दरवाजे खोल सकती हैं। जिसके बाद भाजपा 2 सीटों पर मजबूत दिख रही हैं।

वहीं विधानसभा उपचुनाव में लाहौल स्पीति और धर्मशाला में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस को मुश्किल हो सकती हैं। दूसरी तरफ सुजानपुर, बड़सर में बीजेपी मजबूत हैं तो कुटलहड़ और गगरेट में कांग्रेस जीत हासिल कर सुक्खू सरकार को मजबूती दिला सकती हैं।

वहीं करीब ढाई महीने तक चले धुआंधार चुनाव प्रचार में कांग्रेस और मुख्यमंत्री का पूरा फोकस उपचुनाव पर रहा हैं जिससे पिछले कुछ समय से कांग्रेस सरकार पर उमड़ रहे खतरे के बादलों को टाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *