Sunday, July 7, 2024
Homeराज्यहिमाचल में अब चार दिन लू का यलो अलर्ट, मतदान के दिन...

हिमाचल में अब चार दिन लू का यलो अलर्ट, मतदान के दिन हल्की बारिश के आसार

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में अब चार दिन गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश में लू चल सकती है। 31 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। एक जून को मतदान के दिन प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर सहित 6 जिलों के लिए हीट वेव का पूर्वानुमान जारी किया है। 27 से 30 मई तक शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर सहित 10 जिलों में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान ऊना में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में 42.9, धौलाकुआं में 42.8, बरठीं में 41.2, हमीरपुर में 42.1 और कांगड़ा में 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान रविवार को कुकुमसेरी में 7.6 और केलांग में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन, 30.6 डिग्री रहा तापमान

राजधानी में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को तापमान 30.6 डिग्री पहुंचा। यह औसत से 5 डिग्री अधिक है। शिमला का न्यूनतम तापमान भी 18.6 डिग्री के करीब रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक है। शिमला में सबसे अधिक तापमान 27 मई 2010 को 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

132030
Views Today : 329
Total views : 448387

ब्रेकिंग न्यूज़