सुलाह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Spread the love

चंबा: देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है। भाजपा कांगड़ा चंबा से लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है।

उनके पास पार्टी के भीतर केवल भ्रम, विरोधाभास और विभाजन है जो अब कांग्रेस को ही विभाजित करने लगा है। राजीव भारद्वाज ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बुधवार को सुलाह की जनता को संबोधित करते हुए गिनवाईं। इस मौके पर सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने इंडी गठबंधन नेताओं के लिए कहा है कि उनकी सोच विभाजनकारी है। यह जब एक साथ होते हैं तो तीन बुराइयां साथ होती हैं। यह लोग सांप्रदायिक, घोर जातिवादी व परिवारवादी हैं।

ऐसे लोग देश बांट सकते हैं, लेकिन देश को आगे नहीं ले जा सकते। राजीव भारद्वाज ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरा और कहा कि अंबेडकर नहीं होते तो नेहरू एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते। नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चि_ी लिखकर इसका विरोध किया था।

नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक इस परिवार के जितने पीएम हुए, सभी ने आरक्षण का विरोध किया। कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, हर किसी को धोखा दिया। इसलिए आज उनके पास सिर्फ एक ही वोट बैंक बचा है। ये लोग एक वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते हैं। कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े गिरोह को पाल पोस रहा है। राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *