लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, यहां देखें

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: हिमाचल में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित 40 नेता शामिल हैं। सूची में राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, भूपेश बघेल, मुकेश अग्निहोत्री, सचिन पायलट, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, काैल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार, कुलदीप सिंह राठाैर, विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरूद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, आरएस बाली, यादविंद्र गोमा, आशीष बुटेल, कैप्टन प्रवीण डावर, रजनीश लिलोठिया, मेजर जनरल सेवानिवृत्त डीवीएस राणा, अल्का लांबा व कर्नल रोहित चौधरी का नाम भी शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *