धर्म-संप्रदाय के नाम पर राजनीति करती है भाजपा

Spread the love

ऊना: भाजपा का काम धर्म व संप्रदाय के नाम पर राजनीति करना है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने ऊना मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा विकास व जनसेवा है। कांग्रेस सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में जतना से किए वादों को पूरा किया है। कर्मचारियों को ओपीएस की सौगात दी है। महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा पूरा किया गया है। लाहुल-स्पीति की महिलाओं के खाते में 1500 डाले जा रहे है। आचार संहिता हटने के बाद अन्य जिलों की महिलाओं को भी पैसे मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें भी भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आया है।

भाजपा ने 1500 रुपए का हर स्तर पर विरोध किया। भाजपा की हालत यह है कि प्रत्याशी अपने नाम और काम पर वोट नहीं मांग रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने सशक्त प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। हमें यह देखना है कि जो लोग अपने काम पर, अपने विजन पर वोट नहीं मांग सकते, वह आगे क्या करेंगे?

विकास करने वाली कांग्रेस को वोट देगी प्रदेश की जनता

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। 10 हजार नौकरियां जलशक्ति विभाग में दी जा रही है। 350 नौकरियां परिवहन विभाग में दी जा रही हैं। अन्य विभागों में नौकरियां भी दी जा रही हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह चुनाव हिमाचल का चुनाव है, हिमाचल की मजबूती का चुनाव है। हिमाचल की जनता को विकास पसंद है और जनता विकास करने वाली कांग्रेस को वोट देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *