पुंछ में आतंकवादी हमला वायुसेना के पांच जवान घायल

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला में शनिवार शाम आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना में वायुसेना के पांच जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से दो की हालत गंभीर है। इन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पुंछ के शाहसितार इलाके में सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर आतंकियों ने भारी फायरिंग की। एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाडिय़ां सनाई टॉप जा रही थीं। सेना के सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले इलाके में एयरफोर्स के गरुड़ स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है। आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *