अनीस अहमद बोले- दो दिन में तय हो जाएंगे हिमाचल में कांग्रेस के प्रत्याशी

Spread the love

हमीरपुर, सुरेंद्र राणा: हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन सर्वहित सुधार सभा भवन में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने शिरकत की।

बैठक के दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर रूपरेखा तय की गई तो होने वाले उपचुनावों में भी एकजुट होकर काम करने के लिए आवाहन किया गया।

हमीरपुर लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री अनीस अहमद ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने विधायकों को खरीद फरोख्त करके सरकारों को गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के दिए हुए जनादेश को भाजपा स्वीकार नहीं कर रही है और पैसे देकर बिकाऊ विधायकों को खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचली लोगों के वोट का बिकाऊ विधायकों ने सौदा किया है और अब चुनावों में हिमाचल की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *