Saturday, May 18, 2024
Homeहिमाचलनरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प : बिंदल

नाहन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा की मात्तर पंचायत के नलका-सम्भालका में स्थानीय जनता से सम्पर्क किया और केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के समय में हमारे प्रयासों द्वारा इलाका में किए गए विकास कार्यों को स्मरण करवाते हुए पुनः केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनाने के लिए जनता से सर्मथन मांगा। इस मौका पर ग्रामीणों ने फिर से मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन और कुशासन ने हिमाचल प्रदेश की हालत बिगाड़ दी है, आज हिमाचल प्रदेश में माफिया राज हावी है और सरकार इस माफिया को आरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगर महिलाओं का अपमान किसी ने किया है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी ने किया है और यह कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति है। महिलाओं को 1500 ना देकर और भाजपा की सांसद महिला प्रत्याशी पर निजी टिप्पणियाँ कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपनी महिला विरोधी सोच उजागर की है।

बिंदल ने यह भी कहा कि निर्दलीय विधायकों ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है क्योंकि कांग्रेस पार्टी की जो वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश में चल रही है उसमें बड़ा घुटन का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के खुद के विधायकों के कार्य नहीं हो रहे थे जिसके चलते 6 कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा का दामन थामा और तीन निर्दलीयों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। कांग्रेस पार्टी के नेता केवल मात्र जनता में अपना चेहरा बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की पिछले वित्त वर्ष में बजट प्रोवीजन के बावजूद लगभग 1200 करोड़ रुपये का सरेंडर हुआ है। यह साफ दिखता है कि सरकार का अपनी ही सरकार पर किसी भी प्रकार का कंट्रोल नहीं है, जिसके कारण योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही है। उल्टा चली चलाई योजनाएं बंद हो रही है, जैसे आयुष्मान भारत और हिम केयर का पैसा समय पर नहीं आने से जनता को काफी बड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

109784
Views Today : 251
Total views : 412008

ब्रेकिंग न्यूज़