24 अप्रैल से वाराणसी में होने जा रही फेडरेशन कप फ्री स्टाइल एवम ग्रीको रोमन एंड महिला कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के 30 पहलवान लेंगे हिस्सा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: वाराणसी में 24 से 26 अप्रैल 2024 तक फेडरेशन कप फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एंड महिला कुश्ती होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के बैनर तले प्रदेश से 30 पहलवान भाग ले रहे हैं जिसमे 20 पुरुष और 10 महिला पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इस कुश्ती प्रतियोगिता में देश भर में 1200के करीब पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।

हिमाचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजेंद्र ठाकुर (डिंपल) महासचिव, कोच कमलेश यादव, बालकृष्ण और शिमला कुश्ती संघ के महासचिव एवम प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य सुरेंद्र सिंह राणा(मैनेजर) शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि ग्रीको स्टाइल में रमेश कुमार 55 किलोग्राम, अमन शर्मा 60 केजी, दिनेश कुमार 63 केजी, पवन कुमार 67, मलकीत 72 अजय ठाकुर 77, तरुण कपूर 82, परदीप कुमार 87 इरफान खान 97 केजी अनमोल ठाकुर 130 किलोग्राम भार वर्ग में लड़ेंगे।

वन्ही फ्री स्टाइल में शुभम ठाकुर 57 किलोग्राम गोविंद सिंह 61, आयुष गौतम 65, अजय ठाकुर 70, सूरज चंदेल 74 किलो ग्राम, शुभम 79, निशांत चंदेल 86 किलोग्राम अजय 92 किलोग्राम, विशाल 97 किलोग्राम राहुल चंदेल 125 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित हुए हैं

महिला पहलवानों में रितिका शर्मा 50 किलोग्राम बनिता कुमारी 53 किलोग्राम दीपा देवी 55 किलोग्राम सुषमा चंदेल 57 किलोग्राम, ईशा 59, अनीता कुमारी 65, नैंसी ठाकुर72 कृतिका जमवाल 76 किलोग्राम भाग ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश के ये सभी खिलाड़ी वाराणसी में दमखम दिखायेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कार्यकारिणी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *