पंजाब, सुरेंद्र राणा: पंजाब के अमृतसर में पति की हैवानियत सामने आ रही है। पत्नी ने पति को कबूतर उड़ाने से रोका तो गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए घर में ही जला दिया। आसपास के लोगों को जब शव जलने का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अक्सर करता था मारपीट
ज्योति ने बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बेटी पिंकी की शादी चार साल पहले बुलेनंगल गांव के सुखदेव सिंह से की थी। वह मजदूरी करता था। मेरी बेटी के साथ वह अक्सर मारपीट करता था। पिंकी ने कई बार फोन कर पति की प्रताड़ना के बारे में बताया था। वह छह महीने की गर्भवती थी। उसने घर की छत पर कबूतर पाल रखे हैं। वह सारा दिन कबूतर उड़ाने में लगा रहता था।
