संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: देश आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मना रहा है। शिमला के चौड़ा मैदान में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केक भी काटा।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता थे, उन्होंने न केवल भारतीय संविधान को बनाया बल्कि लोगों को संविधान के अनुसार जीने और कार्य करने के लिए संदेश दिया है। आज देश के साथ पूरे विश्व में भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान की चर्चा होती है। उन्होंने सभी समाज को जोड़ा उसी का परिणाम है कि भारत के महापुरुषों में आज उनका महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी जयंती पर आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ नमन किया गया है। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनके जयंती पर केक भी काटा है। हमें उनके जीवन से सीख ले कर हमेशा उनके मार्गदर्शन को स्वीकार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *