कंगना रनौत को नहीं मंडी संसदीय क्षेत्र की जानकारी, भाजपा बढ़ाए कंगना का ज्ञान: किमटा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: चुनावी मौसम में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कांग्रेस और भाजपा एक दुसरे पर तीखे हमले कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महा मंत्री रजनीश किमटा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर हिमाचल प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने के आरोप लगाए हैं और कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की राजनीति नही होती है। लोग भाजपा को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में सबक सिखाएंगे और लोकसभा के साथ साथ विधान सभा के उपचुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

रजनीश किमटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है और बहुत जल्दी ही प्रत्याशियों के नाम भी तय हो जाएंगे। भाजपा ने मंडी में पैराशूट से प्रत्याशी की एंट्री की है और कंगना रनौत को टिकट मिलने से भाजपा के मंडी के नेता भी हैरान और परेशान हैं। कंगना को जानकारी नहीं है कि मंडी संसदीय क्षेत्र में कितने विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कंगना विक्रमादित्य सिंह को बाहरी बता रही हैं जबकि रामपुर मंडी संसदीय क्षेत्र का हिसा है। भाजपा को कंगना रनौत का ज्ञान बढ़ाने की आवश्यकता है।वन्ही शिमला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का शिमला में एक भी पैसा नही दिया। कोरोना में सांसद कहीं नहीं दिखे।

इसके अलावा संसद ने किसानों के मुद्दों को कही नही उठाया। सेब के आयात शुल्क बढ़ाने को लेकर सांसद ने कोई काम नही किया।बीजेपी देश व प्रदेश धनबल की राजनीति कर रही है जिसका जनता करारा जवाब देगी। सारे समीकरणों को मिलाकर कांग्रेस की सरकार स्थिर है।उपचुनाव के बाद कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी। जनता के जनमत के खिलाफ भाजपा ने साजिश रची। 4 जून को भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *