शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश सचिवालय से कुछ ही दूरी पर ब्रॉक-होस्ट में एक पूर्व IAS अधिकारी अमिताभ अवस्थी के बेटे ने सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
सूचना के अनुसार, रिटायर IAS के बेटे 26 वर्षीय मुदित ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर उस वक्त आत्महत्या कर ली जब वह अपने घर पर अकेला था। मृतक के परिजन अपने मूल गांव धर्मशाला गए हुए थे।अमिताभ अवस्थी वर्तमान में वाटर सेस कमीशन में बतौर चेयरमैन तैनात है।
