Election 2024: पंजाब में एक जून को आखिरी चरण में होगी वोटिंग, चार जून को आएंगे नतीजे

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। देश में सात चरण में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा। नतीजे चार जून को आएंगे।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए में अंतिम चरण में चुनाव होंगे। पंजाब और चंडीगढ़ में एक जून को मतदान होगा। चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार नया प्रयोग किया जा रहा है। जो भी हमें सख्ती से करना होगा, हम करेंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वहां टीवी, सोशल मीडिया, वेब कास्टिंग, 1950 हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल होगा।

लोकसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण: 19 अप्रैल
दूसरा चरण : 26 अप्रैल
तीसरा चरण : 7 मई
चौथा चरण : 13 मई
पांचवां चरण : 20 मई
छठा चरण : 25 मई
सातवां चरण : 1 जून
नतीजे: 4 जून 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *