कांग्रेस ने रिज मैदान पर निकाला मशाल जुलूस, सीएम बोले लोकतंत्र की हत्या की कोशिश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज रिज मैदान पर बीजेपी के खलाफ मशाल जलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए और हाथों में मशाल लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला।

प्रदर्शन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मंत्री भी शामिल हुए। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी की केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्य को खत्म कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने जनता के चुने हुए विधायकों को और नोट के बदले जो बिक जाते हैं लोकतंत्र की हत्या की कोशिश के विरोध में कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ मार्च किया है।

वन्ही इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास न करें। लोकसभा चुनाव में जनता का सामना करें। केंद्र सरकार ने लोगों से जो फायदे किए थे वह पूरे नहीं हुए। अब लोकसभा चुनाव से पहले प्रलोभन देने का काम किया जा रहा है। सिलेंडर को 100 रुपए सस्ता किया गया है जो कि नकाफी है। आपदा में केंद्र की तरफ से प्रदेश को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई जिससे प्रदेश के लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी रोष हैं।

वहीं प्रतिभा सिंह ने कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाने को अच्छा कदम बताया, उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों को मान सम्मान देने की उनकी मांग थी। कहा कि समय आने पर सभी को मान सम्मान दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *