एसओ बलवीर पुंडीर का पीजीआई में निधन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में एस ओ के पद पर तैनात जिला सिरमौर के बलबीर पुंडीर का दुखद निधन हो गया है। बलवीर पुंडीर के निधन से प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों में शोक की लहर है। बलवीर पुंडीर का निधन पीजीआई में हुआ है।

जानकारी के अनुसार बलवीर पुंडीर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था लेकिन बीते दिन उनका स्वर्गवास हो गया। अप्रैल में उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।

उनके दुखद निधन पर सचिवालय सेवानिवृत कर्मचारियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *