कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत जीपी, सीएम भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के मौजूदा जिला अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे और दलित वर्ग के नेता के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

आप के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में गुरप्रीत सिंह जीपी चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में आप जॉइन की। जीपी वर्तमान में फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। आप में शामिल होने के बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें हराने के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भाई को मैदान में उतारा। आलाकमान भी उनकी नहीं सुनता। जब वह रोजाना गांवों में जाते हैं तो आम लोग पूछते हैं कि पंजाब कांग्रेस के नेता आपस में क्यों लड़ते रहते हैं।

जीपी ने पार्टी ज्वाइनिंग करते हुए कहा कि कांग्रेस में भाई-भतीजावाद है। हर नेता अपने परिवार के बारे में सोचता है। लेकिन आम आदमी पार्टी आम जनता के प्रतिनिधियों की पार्टी है, इसलिए उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला किया। जीपी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में पिछले दो सालों के दौरान किये गए कार्यों की तारीफ की और कहा कि उन्हें सीएम भगवंत मान की कार्यशैली पसंद है। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। आप के सभी नेता जमीन पर काम कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह जीपी का आप में स्वागत करने के लिए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जीपी की मौजूदगी से फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी। मंत्री मीत हेयर ने कहा कि गुरदीप सिंह की कार्यशैली पहले से ही आप से मेल खाती है। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय नेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *