कुनिहार में हुई भारतीय राज्य पैन्शनर संघ जिला सोलन की बैठक, पेंशनरों की मांगों को लेकर निकाली रैली

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भारतीय राज्य पैन्शनर संघ जिला सोलन की बैठक रविवार को कुनिहार न्यू बस स्टैंड एवर ग्रीन होटल के सभागार मे अध्यक्ष बाबु राम ठाकुर की अध्यक्षता मे हुई। इसके मुख्य अतिथि रास्ट्रीय महासंघ के वरिष्ठ उपाअध्यक्ष व कर्मचारी कल्याण बोर्ड मे पुर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा रहें तथा प्रदेश महा मंत्री इन्दर पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सचिवालय के कर्मचारी एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने भाग लिया।

जिला महासचिव केसी शर्मा ने बताया कि इस बैठक मे सोलन पैन्शनर संघ के जिला अध्यक्ष जय देव शर्मा,व महासचिव सुन्दर सिंह ठाकुर,कुनिहार विद्युत परिसद पैन्शनर वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान दीप राम चौहान व अन्य पदाधिकारी, पुलिस वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान धनी राम तंवर व अन्य पदाधिकारी,पथ परिवहन,प्रदेश सचिवालय व विश्वविद्यालय के सेवा निवृत संगठन के पदाधिकारी विशेष रूप से भाग लिया।

इस सयुक्त बैठक मे पैन्शनरो के वेतनमान वं मह्गाई भते की किस्तो की बकाया राशि के भुगतान व अन्य मांगो पर चर्चा कर अगली रणनीति तय की गई।बैठक के बाद बाज़ार से रोष रेली निकाली गई।

बैठेक के बाद प्रदर्शन के माध्यम से पेंशनरों के बताया भुगतान डीए किस्तों को तुरंत देने के साथ 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की लीव इंकेशमेंट और अन्य देनदारियों को एकमुश्त देने की मांग सरकार से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *