दुखद: हिमाचल के डिप्टी CM की पत्नी का निधन: सिम्मी अग्निहोत्री की अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का बीती रात निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात 12 बजे अपने फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने लिखा- हमारी प्रिय प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था (बेटी) का साथ छोड़कर चली गई।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सिम्मी अग्निहोत्री की पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद लाया जा रहा है। जहां दोपहर एक बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दो बजे अंतिम संस्कार होगा। सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में  प्रोफेसर थीं।

चंडीगढ़ ले जाते वक्त दम तोड़ा बताया जा रहा है कि बीती शाम के वक्त हरोली के गोंदपुर में अपने आवास पर अचानक सिम्मी अग्निहोत्री की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां से उन्हें चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिम्मी अग्निहोत्री ऊना जिला में स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर में 12 फरवरी को जागरण और भंडारे की तैयारियों के आयोजन में जुटी थीं। दो दिन पहले ही उन्होंने जागरण के लिए निमंत्रण से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें वह सभी लोगों से जागरण में आने की अपील कर रही थीं।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री विदेश में स्टडी कर रही हैं, वह भी जागरण के लिए विशेष रूप से आई हुई हैं। अब सिम्मी अग्निहोत्री के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *